बिना बजट की जिला पंचायत में 22 करोड़ के निविदा स्वीकृत

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला पंचायत के भी खेल निराले है| जिला पंचायत ने पिछले दिनों 22 करोड़ के कार्यो के टेंडर निकाले| लेकिन बजट ना होनें के बाद भी करोड़ों के टेंडर कैसे निकाले गये इसका जबाब किसी के पास नही|
दरअसल आगामी 25 दिसम्बर को पंचायत का कार्यकाल समाप्त हो रहा है| इस हालत में पिछले दिनों कुल 28 कार्यों के लिए 22 करोड़ के टेंडर निकाल दिये| सभी टेंडरों की तकनीकी व फायनेशियल बिड भी खुल गयी| मजेदार बात यह है कि जिला पंचायत में इन कार्यों के लिए धन ही उपलब्ध नही है| वजट न होनें पर टेंडर क्यों हो गये इसका उत्तर किसी के पास नही| पंचायत के कार्यकाल के बाद प्रशासक नियुक्त होंगे|  कार्यकाल समाप्त होते-होते अपने चहेतों को किसी प्रकार निर्माण कार्यों का ठेका देकर उनकों लाभ का लालीपॉप देनें का प्रयास हुआ है|
किस विकास खंड में कितने काम स्वीकृत
विकास खंड मोहम्मदाबाद में एक दर्जन, कमालगंज दो, कायमगंज में 6, शमसाबाद में 3, नवाबगंज में 2 व राजेपुर में 3 कार्यों की निविदा निकाली गयीं|
जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी नरेन्द्र पाल सिंह नें बताया कि उनके पास बजट नही है| लेकिन बजट आना प्रस्तावित है| लेकिन बजट कब तक आयेगा इसकी उन्होंने कोई जानकारी नही दी| मुख्य विकास अधिकारी डॉ० राजेन्द्र पैसिया नें बताया कि बिना बजट के निविदा निकालने के मामले में जाँच करायी जायेगी|
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व वर्तमान सांसद मुकेश राजपूत नें बताया कि बिना बजट के निविदा कैसे स्वीकृत हो गयी| इसकी जाँच करायी जायेगी| जिला पंचायत में और भी कई अनिमिताओं की शिकायत मिली हैं| जो जाँच के दायरे में हैं|