संगीनों के साये में किसानों नें रैली निकाल सौपा ज्ञापन, छाबनी बनी रहीं सड़के

FARRUKHABAD NEWS कृषि जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) किसान बिल और विभिन्य समस्याओं को लेकर किसान यूनियन नें रैली निकाल कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा|
भारतीय कसें यूनियन (लोक शक्ति) के जिलाध्यक्ष सत्यभान झा के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी बढपुर में एकत्रित हुए|| किसान यूनियन के एकत्रित होंने की खबर से भारी पुलिस बल एकत्रित हो गया| जिसके बाद किसान यूनियन नेता नारेबाजी करते हुए और पैदल यात्रा करते हुए कलेक्ट्रेट पंहुचे और कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर सरकार को कोसा|
इसके बाद उन्होंने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह को ज्ञापन सौपा| इस दौरान रवि शर्मा, दलवीर सिंह, अजीत यादव, उपेन्द्र पाल, राजवीर सिंह चौहान, मजर खां, जगवेन्द्र सिंह, एजाज खां आदि रहे|