सपा नेताओं के यहां रहा पुलिस का पहरा, चंद मिनटों में दिया ज्ञापन

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) किसानों के समर्थन में धरना प्रदर्शन की तैयारी में लगे कई सपा नेताओं को पुलिस नें उसके घर में ही नजरबंद कर दिया|  किसान आंदोलन के समर्थन में सड़क पर उतरने से पहले ही कई सपा नेताओं के यहां पुलिस ने सोमवार सुबह से ही डेरा डाल दिया है। उन्हें प्रदर्शन के लिए नहीं निकलने दिया|सपा नेता जब तक अपने-अपने घरों से निकल पाते, उससे पहले ही पुलिस ने उनके यहां डेरा डाल दिया है।  जिससे वह धरना स्थल नही पंहुच सके| पुलिस नें धरना देंने पंहुचे सपा नेताओं का ज्ञापन लेकर उन्हें चलता कर दिया|
सपा नेता सचिन यादव अपने समर्थकों के साथ घर के पिछले दरवाजे से निकले| जिसकी भनक पुलिस को लग गयी| पुलिस नें उन्हें वहीं रोंक लिया| इसके बाद पुलिस नें उन्हें घर में ही नजरबंद रखा| उनके साथ यशवीर आर्य, पूर्व सयुस जिलाध्यक्ष, जितेन्द्र यादव, बंटी यादव, देवरामपुर प्रधान राजन यादव आदि को उनके साथ ही नजर बंद किया|  महेंद्र कटियार को उनके नेकपुर स्थित आवास पर नजरबंद किया गया| अल्पसंख्यक सभा के पूर्व प्रदेश सचिव सरदार तोषित प्रीत सिंह के आवास पर पुलिस नें उन्हें नजर बंद कर लिया| लेकिन वह धरना प्रदर्शन में शामिल हुए|
कलेक्ट्रेट तिराहे पर डीआईओएस कार्यालय के सामनें पूर्व जिला महासचिव मंदीप यादव व पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव के नेतृत्व में ज्ञापन सौपा गया| सपाईयों नें जमकर खरीखोटी सुनाई| पुलिस की सख्ती के चलते ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय तक देनें सपाई नही गये| बल्कि मौके पर ही ज्ञापन सौप दिया| सपाईयों नें कहा कि उन्होंने कहा कि सरकार किसानों का उत्पीड़न करने में लगी है। विपक्ष जब उनके हक की आवाज बुलंद करना चाहता है तो सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर उसे दबा रही है।  भाजपा सरकार किसानों की हितैषी नहीं है। नये कानून लगाकर सरकार ने चंद बड़े घरानों को लाभ पहुंचाने का काम किया है। सपाईयों नें एसडीएम सदर अनिल कुमार को ज्ञापन सौपा| सपा नेता जितेन्द्र यादव यादव अपने समर्थकों के साथ मेडिकल कालेज बघार स्थित अपने घर से निकले तो पुलिस नें उन्हें नही जाने दिया| जिस पर उनके समर्थकों के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की हुई|
इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ताहिर हुसैन सिद्दीकी, पूर्व मंत्री सर्वेश अम्बेडकर, युनूस अंसारी, बंटी यादव, युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव विवेक यादव, शशांक सक्सेना, राघव दत्त मिश्रा, नागेन्द्र शाक्य आदि  रहे|
प्रसपा नें भी किया प्रदर्शन
पीएसपी कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष के निवास पर केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए धरने पर बैठ गए वहीं पर एसडीएम सदर नें आकर उनके निवास पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन लिया| पीएसपी प्रदेश सचिव विश्वास गुप्ता ने कहा इस काले कानून के विरोध में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी किसानों के साथ खड़ी हुई है|