गन्ना लदे ट्रैक्टरों से हाई-वे पर 5 घंटे रहे वाहनों के पहिए जाम

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीती रात इटावा-बरेली हाई-वे पर कई घंटे जाम लगा रहा| आधी रात तक पुलिस जाम खुलवाने में जूझती रही| जिसके बाद जाम खुल सका|
थाना क्षेत्र से गुजरनें वाले इटावा-बरेली हाई पर डबरी मोड़ से रामगंगा के पुल से होता हुआ जनपद शाहजहाँपुर के हुल्लापुर चौराहे के आगे तक जाम रहा| जिसके बाद थानाध्यक्ष देवेन्द्र गंगवार ने जमापुर से राजेपुर होते हुए  जरीनपुर की तरफ से जलालाबाद निकाला गया| तकरीबन 5 घंटे जाम रहा| डबरी के निकट पिकेट पर तैनात सिपाहियों ने सतर्कता रखते हुए बड़े बाहर रोक दिए| आधी रात तक पुलिस पसीना बहाती रही| जिसके बाद जाम खुल सका और वाहनों का आवगमन सामान्य हो गया|