ट्रक की टक्कर से बाइक सबार युवक की मौत, साथी गंभीर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) इटावा-बरेली हाई-वे पर बाइक सबार दो युवकों को ट्रक नें कुचल दिया| जिससे दोनों बुरी तरह जख्मी हो गये| पुलिस नें उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| जहाँ एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया जबकिदूसरे की हालत गंभीर होनें पर उसे रिफर कर दिया गया|
थाना शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम छिछौनापुर पट्टी निवासी 42 वर्षीय सर्वेश कुमार पुत्र राधेश्याम अपने दोस्त 30 वर्षीय अनुज पाण्डेय पुत्र जयप्रकाश उर्फ कल्लू निवासी ऊगरपुर के साथ बाइक एक विवाह समारोह में शामिल होनें गये थे| उसी दौरान थाना राजेपुर के ग्राम डबरी केनिकट इटावा-बरेली हाई-वे पर जोरदार टक्कर मार दी| जिससे दोनों बाइक सबार गंभीर रूप से जख्मी हो गये|
दोनों को पुलिस नें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| जहाँ सर्वेश को डॉ० सर्वेश यादव नें मृत घोषित कर दिया| जबकि अनुज को हालत गंभीर होंने पर रिफर कर दिया| घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष देवेन्द्र गंगवार मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| जबकि लोहिया अस्पताल में सीओ सिटी राजवीर सिंह नें परिजनों से जानकारी ली| इसके साथ ही आवास विकास चौकी इंचार्ज विशेष कुमार को अवश्यक निर्देश दिये|  मृतक की पत्नी सुनीता, 16 वर्षीय पुत्र सचिन व 18 वर्षीय रूचि के साथ आदि परिजन मौके पर आ गये| उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
सीओ सिटी राजवीर सिंह नें बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही होगी|