सरकार के झुकनें तक कांग्रेस का हाथ किसानों के साथ

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP Politics-CONG.

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पूरी तरह से भाजपा सरकार पर अपना पंजा चलते नजर आये| उन्होंने योगी सरकार पर जमकरनिशाना साधा और उसे किसान विरोधी बताकर कहा जब तक सरकार झुक नही जाती तब तक कांग्रेस किसानों के साथ है|
थाना क्षेत्र के ग्राम गाँधी स्थित एक गेस्ट हाउस में संगठन सृजन अभियान के तहत न्याय पंचायत स्तर की बैठक में आये कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नें पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि कुशीनगर में बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई| इसके साथ ही बलरामपुर में पत्रकार को जिंदा लगाया गया| प्रदेश में व्यापारी, आम आदमी, महिलाएं और बेटियाँ सुरक्षित नही है| यूपी में कानून का राजखत्म हो गया और जंगल राज आ गया है|
उन्होंने भाजपा सरकार पे हमला बोलते हुए कहा कि अपराधी खुलेआम बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहें हैं| पंजाब, हरियाणा व अन्य प्रदेशों से पैदल किसान दिल्ली जा रहा है सरकार उन पर आंसू गोले व ठंड के मौसम में पानी फेंक रही है|
उन्होंने लव जिहाद के कानून पर कहा कि योगी सरकार नें अपने घोषणा पत्र में कहा था कि प्रतिवर्ष 14 लाख नौजवानों को नौकरी देंगे| आंगनबाड़ी, शिक्षामित्र, रसोईया, अनुदेशकों के नियमितीकरण करने का बिल सरकार कब लायेगी| प्रदेश अध्यक्ष नें कहा की यह सरकार जब से आयी है तबसे किसान का शोषण हो रहा है| एक साल में 550 किसानों नें आत्महत्या की है| किसान धरती का भगवान है उसके साथ सरकार दुश्मनों जैसा व्यवहार कर रही है| उन्होंने कहा कि सरकार जब तक किसान विधेयक बिल समाप्त करने की मांग मान नही लेती तब तक कांग्रेस किसानों के आंदोलन के साथ है|
इस दौरान प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव, जिलाध्यक्ष विजय कटियार, पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युज्जय शर्मा आदि रहे|