तेंदुए की तलाश में कटरी में पुलिस व वन विभाग की कांबिग

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) पीछे तीन दिनों से तेंदुआ नें क्षेत्र में तमाशा मचा रखा है| वन विभाग व पुलिस के लाख प्रयास के बाद अभी तक वह उनके पिंजड़े में नही फंसा है| अब वन विभाग नें तेंदुए को पकड़ने के लिए नया फार्मूला निकाला है|
गुरुवार सुबह से लेकर अँधेरा होनें तक वन विभाग के निरीक्षक उदय प्रताप सिंह के साथ ही थानाध्यक्ष देवेन्द्र गंगवार तमाम फार्मूले ललाते रहे| लेकिन तेंदुआ कही नजर नही आया| वन विभाग की टीम नें गन्ने के खेतों में बड़ा पिंजड़ा लगाया है| जिसके भीतर साउंड सिस्टम लगाकर उसे मोबाइल से कनेक्ट कर बजाया जायेगा| जिसमे कुत्ते की आवाज निकाली जायेगी| पिजड़े के भीतर मांस के टुकड़े रखे गयें है| जिससे तेंदुआ कुत्तों की आवाज और मांस की महक से पिंजड़े के भीतर फंस सके| पिंजड़े के निकट के कोठरी में वन विभाग की टीम रात में भी कैम्प करेगी| उनके साथ कुछ ग्रामीणों को भी रखा गया है| जो पिछड़े की लोकेशन लेकर पूरी रात म्यूजिक सिस्टम से कुत्ते की आवाज निकालते रहेंगे|
इसके साथ ही पुलिस और वन विभाग की टीम नें सम्भावित खेतों में लगभग दो किलोमीटर तक कांबिंग भी की| वन विभाग के निरीक्षक उदय प्रताप नें बताया कि रात में यदि तेंदुआ पिंजड़े में नही आता तो शुक्रवार को कानपुर या लखनऊ से टीम बुलाकर एयरगन इंजेक्शन से तेंदुए को पकड़ने का प्रयास होगा|