पौराणिक परम्परा के बीच तुलसी-सालिग्राम विवाह सम्पन्न

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते वर्षों की भांति इस वर्ष भी धूमधाम के साथ तुलसी-सालिगराम विवाह सम्पन्न हुआ| सुबह तीन बजे बारात शोभायात्रा के रूप में निकली और उसके बाद विवाह के अन्य संस्कार पूर्ण हुए|
फतेहगढ़ सब्जी मंडी के एक गेस्ट हॉउस से बुधवार सुबह तीन बजे धूमधाम के साथ बारात निकाली गयी| शोभायात्रा में सजे-धजे रथों पर तुलसी महारानी और भगवान शालिग्राम के स्वरूप विराजमान होकर निकले तो साथ में भजन-कीर्तन करते भक्तों का जत्था भी नाचते झूमते चला। नगर भ्रमण करते हुए बारात में शामिल भक्तों पर पुष्प वर्षा कर जगह-जगह जलपान भी कराया गया।  बारात नगर भ्रमण करती हुई बरगदियाघाट पंहुची| घाट पर गायत्री परिवार के पुरोहित महेंद्र बाबू सक्सेना नें सभी विवाह के मांगलिक कार्य सम्पन्न कराए| शोभायात्रा में तुलसी का स्वरूप साक्षी गुप्ता व भगवान विष्णु का स्वरूप काजल गुप्ता नें रखा| स्वरूपों की साज-सज्जा मटर लाल दुबे नें की| ढोल पर अपने विकराल रूप में काली का अखाड़ा देखते ही श्रद्धालु नतमस्तक हो गये|
तुलसी विवाह के लिए तिलक, घना, ताई, तेल, मंडप आदि सभी कार्यक्रमों को धार्मिक व पारंपरिक रीति रिवाज से पूरा किया गया।
इस दौरान विवाह कार्यक्रम के आयोजक व संरक्षक डॉ० अनुपम दुबे, मीनाक्षी दुबे, प्रबन्धक अनुराग दुबे डब्बन, कुमकुम दुबे, व्लाक प्रमुख बब्बन दुबे आदि रहे|