बाल विवाह, बाल श्रम के प्रति किया गया जागरूक

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मिशन शक्ति के चलते महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से प्रसार-प्रचार कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमे मुख्य रूप से बाल विवाह, बाल श्रम के प्रति महिलाओं को जागरूक किया गया|
शहर के ठंडी सड़क स्थित एक कोल्ड में आयोजित कार्यक्रम में पंहुचे जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें श्रम विभाग व कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित कामगार मृत्यु विकलांगता एवं अक्षमता पेंशन योजना के तहत मृतक निर्माण श्रमिकों की आश्रित महिलाओं को चेकों का वितरण किया गया| छात्राओं नें महिला सशक्तिकरण पर विचार व्यक्त किये| इसके साथ ही महिलाओं को बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी के प्रति जागरूक किया| इसके साथ ही साथ मदन मोहन कनौडिया की छात्राओं नें लघु नाटक पेश किया|
इस दौरान सहायक श्रमायुक्त देवेश सिंह मौजूद रहे| संचालन श्रम प्रवर्तन अधिकारी आर के गुप्ता नें संचालन किया|