सेन्ट्रल जेल से वायरल हुआ बंदियों का फोन पर बात का वीडियो, जेलर को रिश्वत में दे रहा जूते और दारू!

CRIME FEATURED JAIL

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते वर्षों पहले नैनी जेल, फिर रायबरेली जेल, सुलतानपुर जेल और उन्नाव जेल की वायरल तस्वीरें यूपी की जेलों की हकीकत बयां करने के लिए काफी रही हैं। यहां अपराधी होटल जैसा मजा ले रहे हैं। इन्हें देखकर यही लगता है कि अपराधी जेलों में सजा नहीं मौज काट रहे हैं। पैसा फेंक तमाशा देख जैसा हिसाब जेल  में भी है| फिलहाल सेन्ट्रल जेल की सलाखों पीछे से निकलकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दो वीडियो नें जेल प्रशासन की फिलाहल नीद उड़ा दी है| वायरल वीडियो काफी पुराना बताया जा रहा है| लेकिन पुराना भी है तो भी जो बंदी वीडियो में बोल रहा है उससे जेल के भीतर के व्यापारीकरण की शक्ल को साफ कर दिया गया है|
दरअसल सेन्ट्रल जेल के भीतर का एक कथित वीडियो वायरल होते ही जेल प्रशासन मे हड़कंप हैं| वीडियो में एक अपराधी नोएडा निवासी रक्षपाल भाटी बताया जा रहा है| मोबाइल फोन पर बात करते हुए बंदी अपने किसी गुर्गे से कह रहा है कि जेलर सुरेश चन्द्र कनौजिया को जो 10 हजार दिये थे उससे काम नही चल रहा है| डिप्टी जेलर सुरेन्द्र मोहन और पीके मिश्रा को उनके आवास पर 5 हजार रूपये पंहुचा दो शाम तक पंहुचा देना| नही तो जेल में कोई सुबिधा नही देंगे| जेल में रहना है तो यह देना होगा|
रिश्वत में जूते लेते रहे जेलर सुरेश कनौजिया!
बंदी रक्षपाल भाटी का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमे वह अपने गुर्गे से कह रहा है कि जेलर सुरेश चंद कनौजिया को जो 10 हजार रूपये दिये थे उससे काम नही चलेगा| जेलर को नाइक का जूता और दारू पंहुचा देना| सेन्ट्रल जेल  के भीतर से निकल कर आये इस वीडियो नें जेल प्रशासन की नींद उड़ा दी है|
सेन्ट्रल जेल के अधीक्षक एचएसएम रिजवी नें बताया कि वीडियो में जिन जेल अधिकारियों का जिक्र बंदी द्वारा किये जाने की बात सामने आयी है वह तकरीबन दो वर्ष पूर्व ही तबादला हो चुके है| जिससे यह वीडियो काफी पुराना प्रतीत हो रहा है| उन्होंने बताया कि किसी नें उन्हें बदनाम करने के लिए जान-बूझकर पुराना वीडियो वायरल कर दिया है| लेकिन मामला उनके समय से पूर्व का है|