सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी गंभीर धाराओं में गिरफ्तार, 9 के खिलाफ मुकदमा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते दिन सपा जिलाध्यक्ष का असलहों के साथ वीडियो वायरल हुआ था| इसी दौरान महिला ने जानलेवा हमला करने और उसकी लज्जा भंगकर कपड़े फाड़ने का गंभीर आरोप लगाया था| पुलिस नें आखिर बीती रात आरोपी सपा जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया| पुलिस नें आरोपी नदीम अहमद सहित 9 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है|
थाना शमसाबाद क्षेत्र के मोहल्ला कोटला निवासी एक महिला के घर के भीतर से रास्ता ना देनें के बाद उसके मुंह में पिस्टल रखने और जान से मारने का प्रयास करने के साथ ही महिला की लातघूसों से पिटाई करने के आरोप में पुलिस नें महिला की शिकायत पर सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी के खिलाफ धारा 147, 148, 307, 323, 354, 452, 506 के तहत 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है| पुलिस नें लाइसेंसी पिस्टल भी जप्त की है| मुकदमे में नदीम अहमद, समीम पुत्र पहलू खां, रजी पुत्र नूर मोहम्मद, रवि पुत्र रजी, मेराज पुत्र कमर, धर्मेन्द्र, नदीम का पीआरडी जबान गार्ड व दो अज्ञात को आरोपी बनाया गया है|
अधिकारी के पास घनघनाते रहे बड़े सपा नेताओं के फोन
सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी की गिरफ्तारी होनें से सपा खेमे में खलबली है| असलहो के दम पर महिला को जान से मारने का प्रयास करने और उसकी लज्जा भंग करने का आरोप लगने के बाद से पुलिस नें उनकी गिरफ्तारी की| यह खबर पार्टी के नेताओं को लगने के बाद से सपा खेमा एलर्ट हो गया| सूत्रों की माने तो पुलिस के बड़े अफसरों के पास सपा मुखिया अखिलेश यादव और रामगोपाल के फोन आने की भी चर्चा है|
थानाध्यक्ष शमसाबाद एके रावत नें बताया कि नदीम फारुखी की गिरफ्तारी कर ली गयी है| 9 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है|