सपा जिलाध्यक्ष का हथियारों सहित वीडियो वायरल, महिला नें लगाये गंभीर आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी का हथियारों के साथ वीडियो वायरल होनें से सनसनी मच गयी है| एक महिला नें एसपी से शिकायत की और जिलाध्यक्ष पर पिस्टल तानने और लज्जा भंग करने का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है| सपा जिलाध्यक्ष नें सभी आरोपों को खारिज किया|
दरअसल थाना शमादाबाद के मोहल्ला कोटला निवासी एक महिला नें एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा को शिकायती पत्र दिया| जिसमे आरोप लगाया कि उसका मकान के पीछे सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी व शमीम पुत्र पहलू प्लाटिंग करने की योजना बना रहे है| वह उसके मकान के बीच से रास्ता मांग रहे है| बीते 28 अक्टूबर को रात 11 बजे आरोपी सपा जिलाध्यक्ष नदीम, रजी पुत्र नूर मोहम्मद, रवि पुत्र रजी, मेराज पुत्र कमर, धमेंद्र, नदीम अहमद का गार्ड जिसके हाथ में राइफल थी| सभी आरोपी उसके घर में जबरन घुस आये और जमीन पर बाल पकड़कर गिरा लिया और सभी नें लात-घूसों से पीटा| रजी नें तमंचा मुंह में रखकर फायर किया लेंकिन वह मिस हो गया|  पीड़िता नें आरोप लगाया कि आरोपियों नें उसकी लज्जाभंग करने का प्रयास किया और कपड़े फाड़ दिये|  महिला नें आरोप लगाया कि उसके मददगार प्रधान कुंबरजीत को भी मिलने पर उसे भी जान से मारने की धमकी दी| एसपी नें कार्यवाही का भरोसा दिया| सपा जिलाध्यक्ष व उनके गार्ड का हथियार हाथ में लेकर बाइक से जाते हुए वीडियो सीसटीवी में कैद हुआ है|
सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद  नें जेएनआई को बताया कि उनके ऊपर राजनैतिक विरोध के चलते फर्जी आरोप लगाया जा रहा है| महिला के मकान के पीछे उनकी कोई जमीन नही है| वह सुरक्षा कारणों से अपनी पिस्टल लेकर खेतों की तरफ जा रहे थे तभी उसका सीसीटीवी फुटेज निकला है| उनका महिला से कोई लेना-देना नही है| उनके ऊपर लगाये गये आरोप विरोधी एक भाजपा नेता और एक अन्य की सह पर महिला नें लगाये हैं|
बाइट अपडेट: अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप नें जेएनआई को दी गयी बाइट बाद में संसोधन करके बताया कि  एक खुले आम असलह प्रदर्शन का वीडियो वायरल हुआ है| प्रथम द्रष्टया दो पक्षों का विवाद सामने आया है| जिसमे एक पक्ष को धमकाने के उद्देश्य से हथियारों का प्रदर्शन किया गया| इस तरह से  असलह प्रदर्शन करना, धमकी देना और किसी घटना की तैयारी करना इसको गंभीरता से लिया गया है| इसमे सीओ कायमगंज जाँच कर रहें है| निश्चित रूप से कड़ी कार्यवाही होगी|