हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) निर्माणाधीन मकान में कार्य कर रहे मजदूर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गयी| जिससे कोहराम मच गया| पुलिस नें जाँच पड़ताल की|
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दीनदयाल बाग में दीपक गुप्ता के आवास पर निर्माणकार्य चल रहा था| जिसमे जनपद कन्नौज के अरबल करनपुर निवासी 25 वर्षीय गोविन्द पुत्र गंगा शरण कश्यप मजदूरी कर रहा था| बुधवार को गोविन्द लोहे की सरिया चढ़ा रहा था तभी अचानक सरिया ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन में टच हो गयी| जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी| पुलिस नें उसे लोहिया अस्पताल में पंहुचाया| लोहिया अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया|
सूचना मिलने पर मृतक की माँ गोमती देवी व पिता गंगाशरण आदि परिजन मौके पर आ गये| उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक लकूला में कमरा किराये पर लेकर रह रहा था| पांचाल घाट चौकी इंचार्ज बलराज भाटी नें परिजनों को घटना की जानकारी दी| मृतक चार भाईयों में सबसे छोटा था|
चौकी इंचार्ज नें बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा| तहरीर मिलने पर जाँच की जायेगी|