केन्द्र प्रभारी के खिलाफ एफआईआर व नोडल अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्ठि

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद/नगर प्रतिनिधि) मंगलवार को जिलाधिकारी नें सातनपुर मंडी, मोहम्मदाबाद एवं नीमकरोरी धान क्रय केन्द्र औचक निरीक्षण किया| नीमकरोरी केंद्र प्रभारी के गायब मिलने से मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिये|
भारतीय निगम धान क्रय केन्द्र सातनपुर पर 384.80 कुन्टल की खरीद की गयी| खाद्य एवं विपणन शाखा धान क्रय केन्द्र सातनपुर में अब त​क हुई 450 कुन्टल धान की खरीद मिली| किसान द्वारा खाद्य एवं विपणन विभाग के सातनपुर केन्द्र पर धान न लेने की शिकायत की गई। इस पर जिलाधिकारी ने एमआई प्रदीप कुमार को जमकर फटकार लगाकर मन से काम ना करने पर एफआईआर कराने की चेतावनी दी|
मण्डी मोहम्मदाबाद धान क्रय केन्द्र पर 1500 कुन्टल धान की खरीद मिली| इस केंद्र पर 12 नवम्बर तक किसानों को बुकिंग डेट दी गई| डीएम को पता चला कि लगभग 02 किलो दूर संचालित धानक्रय क्रय केन्द्र नीमकरोरी में अच्छी खरीद न होने के कारण मोहम्मदाबाद मण्डी क्रय केन्द्र पर किसानों की भीड़ हो रही है| जिसकी जानकारी मिलने पर डीएम नीम करोरी धानक्रय केन्द्र आ धमके| उन्हें केंद्र प्रभारी मुनेन्द्र सिंह गायब मिले| नोडल लेखपाल प्रभात अग्निहोत्री भी गायब मिले| जिस पर उन्होंने केंद्र प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और नोडल अधिकारी के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्ठि देने के निर्देश दिये|
जिलाधिकारी नें बताया कि धान क्रय केन्द्रों पर सुधार लाने के निर्देश दिये गये हैं| बिना स्पष्टीकरण के सीधे केन्द्र प्रभारियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया जायेगा|