भाजपा मंडल अध्यक्ष के पुत्र नें घर में फांसी लगाकर दी जान

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(कमालगंज प्रतिनिधि) बीती रात भाजपा मंडल अध्यक्ष के पुत्र नें घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी| सुबह तड़के जानकारी होनें पर कोहराम मच गया| जिसके बाद पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के खुदागंज निवासी राजेश प्रताप बीजेपी के कमालगंज मंडल के अध्यक्ष हैं| उनका बड़ा पुत्र 20 वर्षीय हर्षवर्धन कस्बे में बीज मंडार की दुकान चलाता था| बीती रात वह घर के बरामदे में लेटा था| सुबह तड़के जब उसके बाबा दुर्विजय सिंह पेशाब के लिए उठे तो उन्हें हर्षवर्धन फांसी पर झूलता हुआ मिला| उसने साड़ी से घर के भीतर पड़े लोहे के जाल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली|
हर्षवर्धन की मौत का समाचार सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया| मृतक की माँ विजनेश का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक अजय नरायण सिंह के साथ ही स्थानीय भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर आदि मौके पर आ गये| पुलिस नें जाँच पड़ताल के बाद शव अ पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
प्रभारी निरीक्षक नें बताया कि आत्महत्या करने के कारण का पता नही चला है| जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|