सराफा व्यापारी के घर की दूसरी मंजिल से जेबरात किये साफ

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) बीती रात चोरों नें सराफा व्यापारी के घर से जेबरात साफ कर दिये| जानकारी होनें से हडकंप मच गया| घटना की जानकारी होनें पर पुलिस नें पड़ताल की| पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है|
थाना क्षेत्र के भुदीया भेड़ा निवासी रामपूत पुत्र जयराम नें पुलिस को तहरीर दी| जिसमे उसने कहा कि अज्ञात चोर पड़ोसी की छत से चढकर उसके घर की छत पर आ गये| रामपूत नें बताया कि उसकी सराफा दुकान का जेबरात व घर का जेबर लेकर फरार हो गये| जिसमे सोने की पांच अंगूठी, चैन, हार, चांदी की दो पायल आदि लेकर फरार हो गये| घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष देवेन्द्र गंगवार मौके पर आ गये उन्होंने पड़ताल की|  थानाध्यक्ष नें बताया कि जाँच की जा रही है| घटना संदिग्ध लग रही है|