चौकी के निकट परचून दुकान का शटर तोड़कर चौथी बार चोरी, पुलिस के सामने भागा चोर!

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीती रात चोरों नें परचून दुकान का शटर तोड़कर पुलिस की सक्रियता की पोल फिर एक बार खोल दी| मजे की बात यह है कि पुलिस कर्मी के सामने चोर फरार हो गया और पुलिस हाथ मलती रह गयी|
दरअसल कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम विजाधरपुर निवासी देवेन्द्र सक्सेना (पिंटू) की सेन्ट्रल जेल चौराहे पर परचून की दुकान है| बीती देर रात चोरों नें दुकान का शटर तोड़ दिया| उसके बाद उनकी गुल्लक से लगभग 10 हजार की नकदी और ईनाम में निकलने वाले सवा किलों चांदी के सिक्के चोरी कर लिये| मिली जानकारी के मुताबिक जिस समय चोर घटना कर रहे थे उसी समय पुलिस कर्मी गस्त के लिए निकले| पुलिस को आया देख चोर उनके सामने ही फरार हो गया और पुलिस हाथ मलती रह गयी|
चौकी के सिपाही श्यामबाबू नें चोरी की सूचना चौकी इंचार्ज राजेन्द्र चौधरी को दी| जिसके बाद चौकी इंचार्ज मौके पर आ गये| चोरों नें कुछ सामान दुकान के निकट पड़ा छोड़ दिया| लेकिन चौकी के निकट हुई घटना नें पुलिस की सक्रियता की पोल खोल दी|
दुकान में चौथी बार हुई चोरी की बारदात
देवेन्द्र सक्सेना की दुकान में चोरी की घटना पहली बार नही हुई| इससे पूर्व भी तीन बार चोरी की घटना को अंजाम दिया जा जा चुका है| लेकिन पुलिस नें ना ही मुकदमा दर्ज किया और ना ही अभी तक किसी भी घटना का खुलासा किया गया| बीते 25 जुलाई 2016 भी चोरों नें देवेन्द्र की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था| लेकिन पुलिस अभी तक खुलासा नही कर सकी|
सीसीटीवी की जद के करीब से गुजर गये चोर
किराना दुकान के पड़ोस में एक सराफा दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जद के बिल्कुल करीब से चोर गुजरते हुए दिखे| लेकिन अधिक दूरी पर होने के चलते उनको पहचाना नही जा सका| सीसीटीवी में देर रात लगभग 1:51 पर एक चोर निकलता दिखा| जो एक सफेद रंग की टीशर्ट व काला पैंट पहने जान पड़ता था| लेकिन उसे पहचानना पुलिस के लिए सम्भव नही था| 
सराफा दुकान में भी हुई चोरी की घटना का खुलासा नही
देवेन्द्र सक्सेना की दुकान के निकट ही सराफ की दुकान है| जिसमे बीते 16 जुलाई 2019 को शटर तोड़कर लाखों की चोरी हुई थी| जिसकी सीसीटीवी फुटेज में चोरी की लाइव वीडियो मिली थी| वह चोर कार से आये थे| महीनों गुजर जाने के बाद भी पुलिस अभी तक हवा में तीर चला रही है और खुलासा नही कर पायी|
खुद के मुखबिर फेल, सीसीटीवी के सहारे खाकी
पुलिस का खुद का सूचना तन्त्र लगभग पूरी तरह से फेल नजर आ रहा है| केबल सीसीटीवी और सर्विलांस के सहारे ही पुलिस आरोपियों की खोजबीन करने का असफल प्रयास करती है| उसके बाद जब कई महीनों तक कुछ नही मिलता तो जाँच चल रही है कहकर जाँच को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है| सेन्ट्रल जेल क्षेत्र में अभी तक जितनी भी चोरी हुई है| उनमे से किसी भी घटना का अनाबरण पुलिस अभी तक नही कर पायी है| जो पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है|
पुलिस की रेकी कर दिया घटना को अंजाम!
परचून दुकान में चोरी करने से पूर्व पुलिस को शक है की हो सकता है कि पुलिस की चोरों नें पहले रेकी की| उसके बाद जब चौकी इंचार्ज गस्त के लिए निकले तो उसके बाद ही उन्होंने घटना को अंजाम दिया|
सेन्ट्रल जेल चौकी इंचार्ज नें बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है| जाँच कर कार्यवाही की जायेगी| उन्होंने बताया कि संदिग्धों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी| सिपाही को शक है की एक संदिग्ध उसके आने पर भागा है| लेकिन यह पता नही चल पाया की वह चोरी कर रहा था या पुलिस की रेकी|