बीजेपी नेता व कपड़ा व्यापारी के साथ भूमि विवाद में फायरिंग, पुलिस ने चार को दबोचा

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाजपा नेता व फर्रुखाबाद विकास मंच के अध्यक्ष मोहन अग्रवाल और कपड़ा व्यापारी गौरव गुप्ता के बीच भूमि पर कब्जा करने को लेकर विवाद हो गया| जिसके बाद फायरिंग भी की गयी| फायरिंग का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| पुलिस नें चार लोगों को हिरासत में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है|
दरअसल शहर कोतवाली क्षेत्र के बागकूंचा निवासी गौरव गुप्ता पुत्र वीरेंद्र कुमार नें बताया कि उन्होंने मोहल्ला मजीद स्ट्रीट में 3400 डिसमिल भूमि अरुण प्रकाश अग्रवाल से गौरव व उसके साथी अभिषेक रस्तोगी व पंकज रस्तोगी के साथ मिलकर 14 मई 2018 को खरीदी थी| उसके पास में ही भाजपा नेता मोहन अग्रवाल नें 18500 डिसमिल भूमि खरीदी| गौरव का आरोप है कि वह अपनी भूमि के साथ ही उसकी भूमि पर कब्जा कर रहे है और उसमे बीते 3 अक्टूबर को तोड़फोड़ भी की| उसके ताले भी तोड़ दिये| शनिवार को भी उसमें तोड़फोड़ की जब मना किया तो गाली-गलौज कर लाइसेंसी राइफल से फायरिंग कर दी| जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है|
भाजपा नेता मोहन अग्रवाल नें बताया कि उन्होंने 18500 डिसमिल भूमि नोयडा निवासी श्रीप्रकाश अग्रवाल आदि से खरीदी थी| गौरव नें भूमि जिस अरुण प्रकाश से खरीदी थी उनके नाम भूमि नही है| मोहन नें बताया कि उन्होंने जब भूमि खरीदी तो 1 करोड़ 36 लाख रूपये के स्टाम्प डियूटी लगी थी| शनिवार को गौरव गुप्ता तकरीबन 3 दर्जन दबंग किस्म के लोगों को लेकर आये और उन्होंने भूमि पर तोड़फोड़ शुरू कर दी| उसके साथ आये लोगों के पर तमंचे भी थे| मना करने पर जान से मारने की धमकी दी| उनके द्वारा कोई फायरिंग नही की|
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी| भारी मात्रा में पुलिस बल मौके पर आ गया| पुलिस नें मोहन अग्रवाल की राइफल को अपने कब्जे में ले लिया| इसके साथ ही मोहन अग्रवाल और गौरव गुप्ता सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया| व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीब मिश्रा बॉबी, राजीव अग्रवाल आदि भी कोतवाली पंहुचे|
सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ नें बताया कि मामले में जाँच की जा रही है| आरोपियों को हिरासत में लिए गया है| तहरीर मिलने पर जाँच के बाद जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही अमल में लायी जायेगी|