बाल सम्प्रेक्षण गृह के शौचालय व भोजनालय गंदे देख भड़के ‘कलेक्टर’

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बुधवार को जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें बाल सम्प्रेक्षण गृह जखा याकूतगंज का निरीक्षण किया| जिसमे उन्हें बेहद गंदगी देखने को मिली| उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त कर साफ-सफाई सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये|
डीएम के अचानक हुए निरीक्षण से हड़कंप मच गया| डीएम को डायनिंग हॉल कार्य में शिथिलता मिली जिस पर उन्होंने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये| बाल सम्प्रेक्षण गृह में उन्हें मौके पर 56 किशोर बंद मिले| जिलाधिकारी को निरीक्षण के दौरान सम्प्रेक्षण गृह के शौचालय व रसोई घर गंदे  मिले,  जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की| उन्होंने जल्द व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिये| इसके साथ ही उन्होंने किशोरों को खुद भोजन व्यवस्था की जानकारी ली|