सीएम योगी के इस्तीफे की मांग कर कांग्रेस नें एसपी कार्यालय घेरा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) यूपी की बिगड़ी कानून व्यवस्था और हाथरस कांड से आक्रोशित कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर उन्हें राज्यपाल क सम्बोधित ज्ञापन सौपा| जिसमे सीएम योगी के इस्तीफे की मांग की गयी है|
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी पुलिस लाइन स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पंहुचे| कांग्रेसी ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की| कांग्रेसियों नें कहा कि हाथरस कांड में पीड़िता का शव मध्यरात्रि में जला देना कानून का मजाक और लोकतंत्र की हत्या है| यूपी सरकार और पुलिस यह करके अपना खोखलापन दर्शा रही है|
यूपी की कानून व्यवस्था खस्ता हाल हो गयी है| अपराधी और यूपी पुलिस का गठजोड़ चल रहा है| आज पूरे प्रदेश में हत्या-बलात्कार व लूट चरम पर है| कांग्रेसियों ने एसपी कार्यालय में ज्ञापन देकर सीएम योगी से इस्तीफे की मांग की|
इस दौरान पुन्नी शुक्ला, डॉ० अरुण अग्निहोत्री, अनुपमा शर्मा, रमेश कठेरिया, डालचंद कठेरिया आदि रहे|