बिना मास्क लगाये लोगों पर पुलिस फिर हुई सख्त

FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासक के निर्देशानुसार पुलिस ने गैर जिम्मेदार लोगों पर सख्ती करनी शुरू कर दी है। पुलिस नें बिना मास्क घूम रहे लोगों से जुर्माना वसूला और भविष्य में बिना मास्क घर से ना निकलने की हिदायत भी दी|
कोरोना महामारी से बचाव के लिए सरकार व स्वास्थ्य विभाग ने दो चीजें जरूरी हैं। एक मास्क पहनना व दूसरा शारीरिक दूरी का पालन करना। कई लोग औपचारिकता निभाने के नाम पर मास्क पहन रहे हैं। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग बार-बार लोगों को मास्क सही तरीके से पहनने व शारीरिक दूरी का ख्याल रखने का आग्रह कर रहा था, मगर किसी के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। दिन-प्रतिदिन कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है| इसके बाद भी लापरवाही चरम पर है|
मंगलवार को पुलिस बिना मास्क लगाये लोगों पर सख्त हुई| थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार नें पुलिस फोर्स के साथ अभियान चलाकर बिना मास्क लगाये लोगों पर जुर्माना किया| जिससे हड़कंप मच गया| उन्होंने कहा कि बिना मास्क लगाए जो भी मिलेगा उसके खिलाफ कार्यवाही होगी|