सेन्ट्रल जेल में कोरोना का महाअटैक 123 पॉजिटिव, दहशत में कर्मी

FARRUKHABAD NEWS JAIL कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सेन्ट्रल जेल में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढती जा रही है| बीती देर रात आयी कोरोना रिपोर्ट में 123 कोरोना के नये मरीज निकले है| जिससे जेल में हड़कंप मचा है| जेल कर्मी भी दहशत में है|
दरअसल बीते दिनों से सेन्ट्रल जेल पर कोरोना का अटैक शुरू हुआ| देखते ही देखते कोरोना नें जेल के सैकड़ो बंदियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया| पॉजीटिव मरीजों को जेल के बागी-सुधार में रखा गया है| स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार भ्रमण कर जेल का जायजा ले रही है| तमाम प्रयासों के बाद भी पॉजिटिव मरीजों की संख्या कम होनें का नाम ही नही ले रही है| बीती रात कुल 134 मरीज पूरे जनपद में निकले| जिसमे से केबल 123 सेन्ट्रल जेल में पॉजिटिव आये है|
इसके साथ ही फतेहगढ़ के सिबिल लाइन तिर्वा कोठी निवासी 46 वर्षीय युवक, शहर के नुनहाई कटरा निवासी 60 वर्षीय महिला, बाला जी पुरम कादरीगेट निवासी 38 वर्षीय युवक, लोहिया अस्पताल के चिकित्सक डॉ० सर्वेश यादव, चौक निवासी 23 वर्षीय महिला, आफिर्सस कालोनी फतेहगढ़ निवासी 54 वर्षीय महिला, आवास विकास निवासी 15 वर्षीय किशोर, रस्तोगी मोहल्ला निवासी 63 वर्षीय वृद्ध, लोहिया कैम्पस निवासी 49 वर्षीय महिला पॉजिटिव निकली है|
बीती रात की रिपोर्ट में 134 पूरे जनपद में पॉजिटिव निकले है| इसके साथ अब तक मिले संक्रमितो का आंकड़ा 2673 हो गयी है| 38 की अभी तक मौत हो चुकी है| 746 केस अभी सक्रिय है|