खबर का असर: दुर्लभ कछुए को वन विभाग नें झील में छोड़ा

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) बीते दिन ग्रामीणों की पकड़ में आये दुर्लभ सुन्दरी नस्ल के कछुए को आखिर जेएनआई की खबर के बाद जीने की राह मिल गयी| उसे वन विभाग नें झील में छोड़ दिया|
दरअसल थाना क्षेत्र के ग्राम इमादपुर पमारान निवासी शैलेंद्र वर्मा को बीते दिन घर के निकट एक सुन्दरी नस्ल का दुर्लभ प्रजाति का कछुआ मिला| जिसके बाद जेएनआई नें समाचार का प्रकाशन किया| रविवार को एसडीएम अमृतपुर बिजेंद्र कुमार, वन दारोगा लाला राम, वनरक्षक लोकेश व राहुल कुमार मौके पर पंहुचे| एसडीएम नें कछुए को वन विभाग को सौप दिया|  जिसके बाद वन विभाग के कर्मियों नें उसे अमृतपुर की कुठला झील में छोड़ दिया|