साथी के शोषण के खिलाफ युवा कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics-CONG.

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों नें कलेक्ट्रेट पंहुच ज्ञापन सौपा और राजेपुर थाना पुलिस की गलत नीति का आरोप लगाकर कार्यवाही ना होनें पर आंदोलन की चेतावनी दी| इसके साथ ही मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौपा|
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी (एडवोकेट) नें अपने साथी पदाधिकारियों के साथ मिलकर कलेक्ट्रेट पंहुच सीएम को सम्बोधित ज्ञापन सौपा| जिसमे युवा कांग्रेस नें आरोप लगाया कि थाना अमृतपुर के ग्राम बेंचेपट्टी निवासी युवा कांग्रेस पदाधिकारी सत्यप्रकाश को पुलिस परेशान कर रही है| युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नें आरोप लगाया कि साथी सत्यप्रकाश की भूमि पर कुछ दबंग खड़ी फसल पुलिस के प्रभाव से कटा रहें है| युवा कांग्रेस ने कहा विगत वर्ष भी इन्ही दबंगों नें उनके पदाधिकारी पर हमला किया था|  जिस पर उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था| लेकिन सत्ता का हाथ होनें के चलते पुलिस नें आरोपियों को आज तक नही पकड़ा|
शिकायत करने पर थाने का दारोगा भूमि मालिक सत्यप्रकाश को थाने लाकर उस पर दबाब बनाकर उससे समझौता लिखा लिया ना लिखने पर फर्जी मुकदमें में जेल भेज देनें की धमकी दी| युवा कांग्रेस नें साथी सत्यप्रकाश तिवारी को पुलिस और दबंगो से जान का खतरा बताया| युवा कांग्रेस नें चेतावनी दी कि यदि सख्त कार्यवाही नही हुई तो पार्टी आन्दोलन के लिए बाध्य होगी|
वरुण त्रिपाठी, अर्जुन शर्मा, अभय प्रताप सिंह, सत्यप्रकाश तिवारी, शिवम वाजपेयी आदि रहे|