हाई-वे पर ट्रक की टक्कर से साइकिल सबार राजमिस्त्री की दर्दनाक मौत

ACCIDENT CRIME POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) साइकिल से जा रहे राजमिस्त्री को तेज रफ्तार ट्रक नें जोरदार टक्कर मार दी| जिससे साइकिल सबार गंभीर रूप से जख्मी हो गया| उसे पुलिस नें लोहिया अस्पताल भेजा|अस्पताल में चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के नेकपुर कला निवासी 45 राजमिस्त्री विनोद कुमार उर्फ नन्हे लाल पुत्र इतबारी लाल राजमिस्त्री का कार्य करते थे| विनोद बुधवार सुबह काम करने साइकिल से इटावा-बरेली हाई-वे मार्ग से सेन्ट्रल जेल चौराहे की तरफ जा रहे थे| तभी रिलायंस तिराहे के निकट पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक नें विनोद को कुचल दिया| जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी|
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर आ गयी| पुलिस नें विनोद को तत्काल लोहिया अस्पताल भेजा| लेकिन अस्पताल में डॉ० राजकिशोर नें मृत घोषित कर दिया| विनोद की मार्ग दुर्घटना में मौत की सूचना पर उसकी माँ सोनकली आदि मौके पर आ गये| उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
एक वर्ष पूर्व बेटी की शादी में हुई थी मृतक की पत्नी की मौत
बीते लगभग एक वर्ष पूर्व 10 नवम्बर 2019 को विनोद की पुत्री अंजली का विवाह था| घर में मांगलिक कार्यक्रम चल रहे थे| बारात घर पर आ गयी थी| लेकिन अचानक विनोद की पत्नी मीना देवी रात को लगभग 2 बजे कुछ सामान लेनें घर पर गयी| तभी अचानक उसकी करंट करने से मौत हो गयी थी|