स्वदेशी सनातन संघ के प्रदेश सह संयोजक बने ‘गुड्डू पंडित’

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) हिन्दू जागरण मंच युवावाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  ऋषि दत्त शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित को स्वदेशी सनातन संघ का प्रदेश सह संयोजक बनाया गया है| उन्हें संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गयी है|
स्वदेशी सनातन संघ मनोनीत सह संयोजक गुड्डू पंडित नें अपने पक्का पुल आवास पर जानकारी दी| उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य भारत को आत्मनिर्भर राष्ट्र बनानें, सनातन संस्कृति, सनातन धर्म और राष्ट्र धर्म के क्षेत्र को मजबूत करना है| इसके लिए संगठन नें जो जिम्मेदारी दी है उसका पूरी निष्ठां के साथ निर्वाहन किया जायेगा| संगठन का विस्तार
भी किया जायेगा|