सीओ सिटी सहित 39 नये कोरोना संक्रमित, 31 की मौत, 1776 हुआ आंकड़ा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में रविवार को सीओ सिटी सहित 39 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले| जिससे अब संक्रमितों का आंकड़ा 1776 हो गया| अब तक 31 की मौत हो चुकी है| लेकिन उसके बाद भी लापरवाही का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है|
रविवार को शाम 4:30 बजे तक कुल 39 मरीज निकले| जिसमे नवाबगंज निवासी 63 वृद्ध, कायमगंज के ग्राम रठौर निवासी 48 वर्षीय अधेड़, कमालगंज के समापुर निवासी 38 वर्षीय युवक, फतेहगढ़ के तलैया लेन निवासी  35 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़, विकास भवन कंट्रोल रूम के 50 वर्षीय कर्मी अवरिश चन्द्र, 42 वर्षीय सुधीर, आवास विकास निवासी 64 व 26 वर्षीय महिला, राजन नगला भोलेपुर निवासी महिला 29 वर्षीय व 1 वर्षीय बालिका, 51 वर्षीय अधेड व 50 वर्षीय महिला, नवदिया फतेहगढ़ निवासी 20 वर्षीय महिला, न्यू इंद्रा कालोनी भोलेपुर निवासी 14 वर्षीय किशोरी व 38 वर्षीय महिला, 43 वर्षीय युवक, राजन नगला निवासी 25 वर्षीय युवक, गंगानगर कालोनी 27 वर्षीय युवक, घेरशामू खां निवासी 28 वर्षीय महिला, कमालगंज के बरियानगला निवासी 22 वर्षीय युवक व 55 वर्षीय महिला, बेबर रोड निवासी 80 वर्षीय वृद्ध, 20 वर्षीय युवक, लोहिया कैम्पस निवासी 7 वर्षीय बालिका व 54 वर्षीय वृद्ध, लोहिया अस्पताल की रक्त कोष विभाग का 54 वर्षीय कर्मी, कायमगंज की बैंक ऑफ इंडिया के 29 वर्षीय कर्मी सहित कुल 39 कोरोना संक्रमित निकले है|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें जेएनआई को बताया कि रविवार को शाम तक कुल 39 केस नये संक्रमित निकले है| मृतकों की संख्या 31 पर पंहुच गयी है| 601 होम आईशोलेशन में है| जबकि 693 ठीक हो गये है| 451 मरीज कोरोना संक्रमित है| अब संख्या 1776 हो गयी है|