पुलिस कार्यवाही से असंतुष्ट परिजनों नें सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज प्रतिनिधि) बीते दिन फांसी पर लटके मिले युवक की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप परिजनों नें लगाया था| पुलिस नें जब आरोपियों पर शिकंजा नही कसा तो परिजनों नें शव रखकर जाम लगा दिया| तकरीबन एक घंटे के जाम के बाद थानाध्यक्ष के आश्वसन पर जाम खुल सका| परिजनों नें तहरीर दी|
थाना क्षेत्र के ग्राम महरूपुर खार निवासी 23 वर्षीय संजय पुत्र सतेन्द्र सिंह का शव बीते दिन गाँव से एक किलोमीटर दूर पेंड पर झूलती मिली| जिसके बाद परिजनों नें गाँव के ही कुछ लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया था| पुलिस द्वारा आरोपियों की ना दबोचने से आक्रोशित परिजन सड़क पर आ गये|
उन्होंने गाँव के ही निकट छिबरामऊ-जहानगंज मार्ग पर संजय का शव रखकर जाम लगा दिया| जाम लगने से वाहनों की कतार लगने लगी| परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने बताये गये आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की| इसके साथ ही मीडिया में भी आरोपियों के नाम नही छापे गये| जाम की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष जहानगंज दिनेश कुमार गौतम फोर्स के साथ आ गये| उन्होंने परिजनों से कार्यवाही करने का भरोसा दिया जिसके बाद जाम खोला जा सका| पुलिस को परिजनों नें तहरीर दी|
थानाध्यक्ष दिनेश गौतम नें बताया जाँच कि जा रही है| परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है|