संदिग्ध हालत में युवक नें लगायी फांसी, हत्या का आरोप

FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जहानगंज प्रतिनिधि) शुक्रवार सुबह युवक का शव संदिग्ध रूप में फांसी पर झूलता मिला| परिजनों नें गाँव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है| पुलिस पड़ताल कर रही है| शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है|
थाना क्षेत्र के ग्राम महरूपुर खार निवासी 23 वर्षीय संजय पुत्र सतेन्द्र सिंह बीते दिन घर से लगभग दोपहर एक बजे कही चला गया था| परिजनों नें उसकी तलाश की लेकिन वह नही मिला| शुक्रवार सुबह उसकी लाश गाँव से लगभग एक किलोमीटर दूर पेंड पर झूलती मिली| मृतक संजय के भाई सूरज नें आरोप लगाया कि गाँव के ही कुछ दबंगों नें उसके भाई के साथ मारपीट की थी| उसके बाद वह गायब हो गये| सूरज नें भाई की हत्या कर शव फांसी लटका देंने का आरोप लगाया|
घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर आ गयी| पुलिस ने पड़ताल की| दारोगा दलवीर सिंह नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| थानाध्यक्ष दिनेश गौतम नें बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है| जाँच के बाद कार्यवाही होगी|