पुलिस से गाली-गलौज करने पर भाजपा नेता को दबोचा, कोतवाली में हंगामा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) वाहन चेकिंग के दौरान दारोगा द्वारा भाजपा नगर अध्यक्ष की बाइक पकड़ लेंने के चक्कर में पुलिस से जमकर विवाद हो गया| पुलिस ने बाइक सबार भाजपा नेता और उसके को हिरासत में ले लिया| जिसके बाद बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं नें कोतवाली का घेराव कर दिया| दबाब बढने पर पुलिस नें नगर अध्यक्ष को छोड़ दिया|
कोतवाली फतेहगढ़ के दारोगा अभय सिंह मुख्य मार्ग पर चूड़ी वाली गली के सामने वाहन चेकिंग कर रहे थे | उसी समय उधर से गुजर रहे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष हरम खां अपनी अपाचे बाइक से जा रहे थे| उसे भी पुलिस नें रोंक लिया| पुलिस ने उसका हेलमेट ना होनें पर चालान कर दिया| जिससे खफा भाजपा नेता पुलिस का वीडियो बनाने लगा|
पुलिस नें जब मना किया तो पुलिस से गाली-गलौज करने के साथ ही दारोगा को लाइन हाजिर कराने तक की धमकी दे डाली| जिससे पुलिस नें भाजपा नेता और उसके भाई सोहराब को कोतवाली में बैठा लिया| साथी को कोतवाली में बैठाने की खबर पर भाजपा नेता शिवम दुबे, रानू दीक्षित, अमन गुप्ता, अरुण दुबे बाबा सहित दो दर्जन से अधिक लोग कोतवाली आ गये| उनकी भी पुलिस से नोकझोक हुई| सूचना पर सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़, शहर कोतवाल वेद प्रकाश मिश्रा भी आ गये| भाजपा नेताओं की कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश पाल से तीखी झड़प हुई|
भीड़ बढ़ते देख पुलिस नें पकड़े गये नगर अध्यक्ष और उसके भाई को छोड़ दिया| भाजपा नेता नें बताया कि हेलमेट होनें के बाद भी उसका चालान किया गया| सीओ सिटी ने बताया कि विवाद हुआ था| जाँच की जा रही है|