जनपद की बिगड़ी व्यवस्था के खिलाफ सपा ने दी आन्दोलन की चेतावनी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:( जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी नें जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह को ज्ञापन देकर 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौपा| इसके साथ ही सपा नें आरोप लगाया कि पुलिस मनमाने तरीके से मुकदमें दर्ज कर आम जनता का शोषण कर रही है|
सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी के नेतृत्व में पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पंहुचे और डीएम को ज्ञापन सौपा| जिसमे सपा नें आरोप लगाया कि जनपद की सड़के खस्ताहाल है,  किसानों को समुचित मात्रा में उर्वरक नही मिल रहा है| नगर में बरसात में जल भराव की समस्या होती है, बाढ़ से किसान बेहाल है लेकिन उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं की समुचित व्यवस्था नही हो रही है| पुलिस थानों में मनमाने तरीके से मुकदमा दर्ज कर रही है| सपा नें कहा यदि व्यवस्था नही ठीक हुई तो सपा आन्दोलन करेगी|
मंदीप यादव, जितेन्द्र यादव (सिरोली वाले), महेंद्र कटियार, विवेक यादव, ओम प्रकाश शर्मा, शिव शंकर शर्मा, आशीष शर्मा आदि रहे|