मौरम व्यापारी के समर्थन में पत्नी और परिजनों ने लगाया जाम

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज प्रतिनिधि) सांसद मुकेश राजपूत और मौरम व्यापारी के बीच विवाद की रार अभी शांत होनें का नाम नही ले रही| बीते दिन सांसद नें सैकड़ों समर्थकों के साथ थाने का घेराव किया था| सोमवार को मौरम व्व्यापारी के समर्थन में ग्रामीणों के साथ परिजनों नें जाम लगाकर विरोध दर्ज कराया| पुलिस नें बमुश्किल मामले को शांत कर जाम खुलवाया|
पांचाल घाट निवासी विक्रांत सिंह उर्फ राना की पत्नी मधुवाला और ससुर ईश्वर दयाल राजपूत के साथ ग्रामीणों नें थाना क्षेत्र के महरूपुर खार के निकट मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया| सांसद के खिलाफ नारेबाजी की गयी| इसके साथ ही साथ राना की पत्नी मधुवाला नें आरोप लगाया कि बीते दिन सांसद मुकेश राजपूत ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ थाने का घेराव करके जान लेवा हमले के आरोपी शिव कुमार का शांति भंग में चालान कराया| जो कानूनी रूप से ठीक नही है| इसके साथ ही पुलिस द्वारा मुकदमें को भी कमजोर लिखा गया है| सांसद ने आरोपी विनोद की तरफ से भी गलत तहरीर दिलायी| पुलिस पर भेदभाव का आरोप लगाया| काफी देर लगे जाम के बाद पुलिस नें समझाकर जाम खुला दिया|
सात गवाहों के पुलिस को दिए गये नाम
घटना के समय मौजूद सात गवाहों के नाम पुलिस को दिये गये है| सात गवाहों नें कहा कि घटना उनके सामने हुई है| जिसमे अवधेश, रामकृष्ण, गोविन्द, गीता देवी, चन्दन व अशोक के नाम शामिल है| पुलिस को लिखित शिकायत दी गयी है| थानाध्यक्ष अंकुश राघव नें बताया कि जाँच की जा रही है| जाँच में जो तथ्य सामने आयेंगे उनके तहत कार्यवाही होगी|पुलिस  किसी के दबाब में नही है|