मौरम व्यापारी के मेडिकल में धारादार हथियार की चोट का जिक्र नही

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज प्रतिनिधि) बीती देर रात पुलिस नें घायल मौरम व्यापारी का मेडिकल कराया| जिसमे धारदार हथियार का जिक्र नही है| उसके शरीर पर 7 चोट मिली हैं|
शहर कोतवाली क्षेत्र के पांचाल घाट निवासी विक्रांत उर्फ राना का पुलिस नें बीती रात सीएचसी कमालगंज में 10:50 मेडिकल कराया| घायल राना का मेडिकल डॉ० मान सिंह वर्मा नें किया| जिसमे कुल सात चोट मिली हैं| जिसमे एक चोट उसकी कान के पास है| मुंह पर खरोंच के दो निशान हैं| कान और गर्दन के बीच नुकीली खरोच, कंधे पर डंडे की चोट, हाथ की कोहनी और दाहिने कंधे पर भी एक चोट मिली है|
डॉ० मान सिंह वर्मा नें जेएनआई को बताया कि धारादार हथियार की चोट नही मिली| केबल एक चोट कान और गर्दन के बीच नुकीली खरोंच की है| मेडिकल पुलिस को सौप दिया गया है| घटना में सांसद मुकेश राजपूत के पुत्र और भतीजे सहित एक दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है|