जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित 35 और कोरोना पॉजिटिव, 1036 हुआ आंकड़ा

CRIME FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रविवार को जिले के पुन: 35 कोरोना पॉजिटिव मरीज निकले| जिसमे जिला कार्यक्रम अधिकारी दोबारा कोरोना संक्रमित निकले है| जिससे अब संख्या 1036 पर आ गयी है| लेकिन लापरवाही भी बड़ी संख्या में बाजारों में देखने को मिल रही है|
कोविड-19 की जाँच रिपोर्ट में फतेहगढ़ की लोको कालोनी में 16 मरीज कोरोना संक्रमित निकले| जिसमे 6 महिलायें और 10 पुरुष है| वहीं शमसाबाद में एक महिला, शहर में तीन महिलायें, जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद, कमालगंज के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी 32 वर्षीय महिला, ग्राम किसरौली निवासी 50 वर्षीय अधेड़, इसके साथ ही आफिसर्स कालोनी निवासी पांच महिलाएं और एक पुरुष पॉजिटिव निकला है| शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवरामपुर निवासी 4 महिलायें कोरोना संक्रमित निकले है| जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद की बीते 11 अगस्त को रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी| वही 12 दिन के बाद फिर रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है|
जिससे अब जिले में कोरोना का ग्राफ बढ़कर 1036 हो गया है| 502 अब तक डिस्चार्ज हो चुके है| होम आईसोलेशन में 216 मरीज रखे गये है| कुल 19 मरीजों की मौत हो चुकी है| 293 मरीज अभी कोरोना सक्रिय है|