जिला विकास अधिकारी सहित 51 नये कोरोना पॉजिटिव, 966 हुआ मरीजों का आंकड़ा

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में शुक्रवार को सुबह 39 नये कोरोना के मरीज मिले है| शाम को 12 और कोरोना मरीज मिलने से अब आंकड़ा 966 हो गया है|
शुक्रवार को आयी रिपोर्ट में फतेहगढ़ एमएच में 55 वर्षीय अधेड़ व  26 वर्षीय युवक,             आरआरसी फतेहगढ़ में 30 वर्षीय युवक, अम्बेडकर कालोनी निवासी 33 वर्षीय युवक, मोहल्ला रकाबगंज खुर्द, विकास भवन का कर्मी दो कर्मी व , भूसा मंडी फतेहगढ़ निवासी 33 वर्षीय युवक, 28 वर्षीय युवती व  65 वर्षीय वृद्ध, जिला विकास अधिकारी दुर्गा दत्त शुक्ला, शमसाबाद के ग्राम समसपुर निवासी आधा दर्जन लोग पॉजिटिव निकले है| जिसमे तीन महिला और 3 पुरुष शामिल है| कायमगंज के ग्राम सुल्तानपुर निवासी 22 वर्षीय युवती, मोहल्ला पाठक निवासी 65 वर्षीय वृद्ध, पांचाल घाट निवासी 3 महिला और 2 पुरुष, भोलेपुर निवासी 40 वर्षीय पुरुष, शहर कोतवाली के ग्राम देवरामपुर 45 वर्षीय ग्रामीण, मसेनी चौराहा निवासी 52 वर्षीय महिला, शमसाबाद के ग्राम सैदापुर निवासी 22 वर्षीय युवती, कायमगंज के ग्राम ककियुली निवासी 12 वर्षीय बालक, पृथ्वी दरवाज निवासी 51 वर्षीय अधेड़, व्लाक मोहम्मदाबाद का 23 वर्षीय युवक, शमसाबाद के ग्राम लहेरा निवासी 50 वर्षीय महिला, थाना मऊदरवाजा के सुभाष नगर बजरिया फिल्ड निवासी 35 वर्षीय युवक, मोहम्मदाबाद के कृष्ण बलराम नगर निवासी 32 वर्षीय युवक, शहर कोतवाली के तिवारी वाली गली नेहरु रोड़ निवासी 57 वर्षीय अधेड, कायमगंज के ग्राम सिकंदरपुर खास निवासी 50 वर्षीय अधेड़, मसेनी चौराहा कुसुम बैंकेट हाल के सामने निवासी 30 वर्षीय महिला पॉजिटिव निकली है|
शाम को 12 और कोरोना पॉजिटिव मिले| जिसमे फतेहगढ़ के मछली टोला निवासी 45 वर्षीय महिला, जेल फतेहगढ़ में 56 वर्षीय कर्मी, मोहम्मदाबाद के खिमसेपुर में आधा दर्जन, ग्राम ज्योता निवासी 3 कोरोना संक्रमित मिले| मोहल्ला इंद्रा नगर निवासी 26 वर्षीय युवक पॉजिटिव निकला है|
 शुक्रवार को सुबह 39 मरीज पॉजिटिव मिले है| शाम को 12 और संक्रमित मिले| अब संक्रमित मरीज मिलने की संख्या 966 हो गयी है|