सूचना और संचार क्रांति के अग्रदूत थे राजीव गाँधी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर गोष्ठी में उनके योगदान को याद करते हुए पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
फतेहगढ़ के भोलेपुर नगलादीना स्थित कांग्रेस के जिला कार्यकाल में जिलाध्यक्ष विजय कटियार के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर गोष्ठी का आयोजन किया गया| कांग्रेसियों नें राजीव गाँधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी यादों को साझा किया| जिलाध्यक्ष नें कहा कि राजीव गांधी सूचना क्रांति और संचार क्रांति के अग्रदूत थे। उनमें देश की सेवा का जज्बा था। ऐसे नेता को कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश को उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। उन्होंने 18 वर्ष के युवा को मतदान करने का अधिकार  व देश में पंचायती राज व्यवस्था लागू की|
पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा नें कहा कि राजीव गांधी देश के सर्वश्रेष्ठ नेताओं में से एक थे। उन्होंने मुल्क को विकास के पथ पर अग्रसर किया। उन्होंने कहा की राजीव गांधी द्वारा लाई गई कम्प्यूटर क्रांति से देश आज आधुनिकता के पंखों पर उड़ रहा है|
इस दौरान राजेन्द्र नाथ मिश्रा, अनुपमा शर्मा, मनोज गंगवार, दीप्ती सिंह, डालचन्द्र कठेरिया, श्रीकृष्ण गौतम, राजेश पाठक आदि रहे|