जिले में 22 और कोरोना पॉजिटिव, 860 आंकड़ा हुआ आंकड़ा

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में मंगलवार को 22 और कोरोना संक्रमित निकले है| जिससे अब संख्या 860 पर पंहुच गयी है|
मंगलवार को आयी रिपोर्ट में एमएच फतेहगढ़ में दो  युवक, सीएचसी राजेपुर में 30 वर्षीय कर्मचारी, आवास विकास में एक युवक, गंगादरवाजा में एक महिला और एक युवक, कायमगंज के पृथ्वी दरवाजा निवासी महिला, मोहल्ला चिलाका निवासी दो महिला और एक किशोर, कायमगंज के सदवाड़ा निवासी 62 वर्षीय वृद्ध, शमसाबाद में एक महिला, आवास विकास में 32 वर्षीय युवक, शहर के मोहल्ला बजरिया हरलाल निवासी 38 वर्षीय महिला, फतेहगढ़ के मछली टोला निवासी 32 वर्षीय महिला पॉजिटिव आयी है|
इसके साथ ही फतेहगढ़ के ग्राम महरूपुर सहजू निवासी 35 वर्षीय महीला, सुभाष नगर निवासी 13 वर्षीय किशोरी व 30 वर्षीय महिला, मऊदरवाजा के बहादुरगंज तराई निवासी 30 वर्षीय महिला, कमालगंज के सुभाष नगर निवासी 50 वर्षीय महिला, शहर के ग्राम चाँदपुर निवासी 30 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें बताया जेएनआई को बताया कि अब तक कुल 860 पॉजिटिव केस निकल चुके है| 17 लोगों की  मौत जो चुकी है| जबकि 466 डिस्चार्ज हुए है| 139 होम आईसोलेशन में है| 228 केस सक्रिय है|