गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 10 सेंटी ऊपर, ग्रामीणों की धड़कनें हुई तेज

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) गंगा क जल स्तर चेतावनी बिंदु से 10 सेंटीमीटर ऊपर पंहुच गया है| जिससे गंगा के पानी में उफान है| लेकिन दिन से जल स्तर स्थिर है| वहीं राम गंगा में उफान कम होंने से उस क्षेत्र के ग्रामीणों में चिताओं को कुछ कम जरुर कर दिया है|
पहाड़ों पर हो रही बारिश से गंगा का जल स्तर काफी बढ़ गया है। जिससे क्षेत्र के दर्जनों गांव तीसराम की मडैया, गाँधी,महमदपुर गोटिया, जमापुर, सबलपुर, जुगराजपुर, भुडिया भेड़ा में जाने वाले मार्गो में जल भराव हो गया है| जिससे ग्रामीणों की चिताओं को बढ़ा दिया है| क्षेत्र के लोगों कहना है कि कई साल से लगातार बाढ़ की विभीषिका को झेलना पड़ रहा है। फसलें, मकान आदि बर्बाद होते रहे हैं। अगर इस बार फिर बाढ़ आ गई तो लोगों का जीना मुश्किल हो जाएगा। गंगा का जल स्तर तेजी से बढ़ा है। अगर पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश इसी तरह होती रही तथा गंगा में और पानी छोड़ा गया तो क्षेत्र में बाढ़ आना तय है।
रविवार को गंगा 136.70 पर रहीं जो चेतावनी बिंदु से 10 सेंटीमीटर ऊपर है| जबकि रामगंगा में 134.40 सेंटीमीटर जलस्तर रहा| बीते दिन भी गंगा और रामगंगा का जलस्तर रविवार जितना ही दर्ज किया गया था| वही 17645 क्यूसेक पानी नरौरा बांध से छोड़ा गया है|
गंगा नदी के जलस्तर का पैमाना
सावधानी बिंदु 136.60 मीटर
खतरे का बिंदु 137.10 मीटर
रामगंगा नदी के जलस्तर का पैमाना
सावधानी बिंदु 136.60 मीटर
खतरे का बिंदु 137.10 मीटर