विवाहिता नें पति सहित पांच पर दर्ज कराया दहेज उत्पीडन का केस

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मेरापुर प्रतिनिधि) विवाहिता ने विवाह के दो वर्ष बाद ही पति सहित पांच के खिलाफ दहेज उत्पीडन का मुकदमा दर्ज कराया है| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम इमादपुर केसर निवासी राजवीर ने अपनी पुत्री पूनम की शादी 2 वर्ष पूर्व जनपद मैनपुरी थाना विछवा क्षेत्र के गांव मगरौरा निवासी रंजीत के साथ विधिविधान से हिन्दू रीति से की थी| पूनम नें दर्ज कराए गये मुकदमें में कहा है कि विवाह में लगभग 3 लाख रूपये समर्थ के अनुसार दिये थे| दान दहेज से ससुराल वाले सन्तुष्ट नहीं थे। ससुरालीजन और अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपए एवं एक मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। जिसकी शिकायत पूनम नें मछिया ग्राम पिलखना निवासी मछिया जबर सिंह से की|  जबर सिंह ने ससुरालियों को पूनम के घर बुलाया| लेकिन बात नही बनी उल्टा पूनम के परिजनों को जान से मारने की धमकी दी गयी|
जिसके बाद पीड़िता पूनम नें पति रंजीत, ससुर राजवीर, सास शकुन्तला, ननद पूजा एवं चचियाससुर पुरुषोत्तम पर दहेज उत्पीड़न व गाली-गलौज कर जान माल की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। जाँच महिला उपनिरीक्षक इला सिंह को सौपी गयी है|