रिटायर्ड अध्यापक नें फांसी लगाकर दी जान

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि) रिटायर्ड अध्यापक नें बीती रात फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली| जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया| परिजनों नें फ़िलहाल पुलिस को अभी सूचना नही दी है|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लखरऊआ निवासी 71 वर्षीय हाकिम सिंह सेवा निवृत अध्यापक थे| उनके तीन बेटे दिल्ली में प्राइवेट नौकरी कर रहे है| घर पर एक पुत्रबधू संगीता पत्नी यशवीर और उसी 10 वर्षीय पुत्री खुशबू रहते है| बीती रात लगभग 9 बजे हाकिम सिंह पाल खाना खाकर सो रहे|
सुबह पौत्री खुशबू नें उन्हें दुपट्टे से कुंडे में फांसी पर लटके देखा| जिसके बाद उसने परिजनों को सूचना दी| सूचना मिलने पर मौके पर भीड़ लग गयी| परिजनों नें शव की नीचे उतार लिया| इसके साथ ही दिल्ली में नौकरी कर रहे उनके पुत्रों को भी सूचना दी गयी| फ़िलहाल खबर लिखे जाने तक पुलिस को सूचना नही दी गयी|