उमंग के दीपों में उत्साह की बाती से रोशन हुआ भाजपा कार्यालय

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पांच सौ वर्षों के लम्बे इंतजार के बाद जब मंदिर के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम होने जा रहा है, जिससे पूरा देश अयोध्या में राममन्दिर निर्माण के लिए भूमि पूजन को लेकर उत्साहित है| हर जगह लोगों को भूमि पूजन के समय की प्रतीक्षा है| इसी उमंग और उत्साह के साथ भाजपा का पार्टी कार्यालय भी  दीवाली मनी|शहर कोतवाली के आवास विकास स्थित भाजपा के पार्टी कार्यालय में राममन्दिर को लेकर खुशी का इजहार करने एकत्रित हुए| जिसके बाद पार्टी कार्यालय दीपों व इलेक्ट्रिक झालरों से जगमगा गया| कार्यकर्ताओं ने खुशी जमकर एक दूसरे से बांटी|
पार्टी कार्यालय को दीपों से सजाकर उस पर इलेक्ट्रानिक झालरें भी डाली गयी| जिससे कार्यालय दुल्हन की तरह सजा नजर आ रहा था| महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बबिता पाठक और उनकी महिला पदाधिकारियों नें कार्यालय गेट पर भगवान श्रीराम के धनुष बाण की रंगोली बनाकर उसको दीपों से सजाया| पूरा कार्यालय जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा|
भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता नें कहा राममन्दिर निर्माण के लिए भूमि पूजन से लोगों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है| कार्यकर्ताओं का संघर्ष रंग लाया और रामलला का भव्य मन्दिर बनने की घड़ी आ गयी| इस दौरान  प्रभात अवस्थी, हिमांशु गुप्ता, नगर अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, नगर अध्यक्ष विकास पाण्डेय, उपाध्यक्ष प्रभात मिश्रा, संजीब गुप्ता, ममता सक्सेना, मीरा सिंह, अंकुर मिश्रा, शशांक शेखर मिश्रा, शिवांग रस्तोगी आदि रहे|