पुलिस सविलांस कर्मी व पालिकाध्यक्ष के पुत्र सहित 21 कोरोना पॉजिटिव, 573 हुआ आंकड़ा

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फर्रुखाबाद में 21 और कोरोना पॉजिटिव निकले| जिससे आंकड़ा अब 573 हो गया है| जिसमे नगर पालिका अध्यक्ष के पुत्र और पुलिस की सर्विलांस सेल कर्मी भी शामिल है|
मंगलवार को सुबह आयी रिपोर्ट में कायमगंज के कंपिल सीएचसी कर्मी 35 वर्षीय के साथ ही शमसाबाद के रावतटोला निवासी एक पुरुष और तीन महिलांए पॉजिटिव आयी है| इसके साथ ही फतेहगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर स्थित सर्विलांस सेल का सिपाही सतेन्द्र कुमार पॉजिटिव आया है| जिससे पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा है|

इसके बाद शाम को आयी रिपोर्ट में फतेहगढ़ के अम्बेडकर नगर भोलेपुर निवासी पिता-पुत्र संक्रमित निकले है| भोलेपुर में पति-पत्नी पॉजिटिव आये| नवाबगंज में 65 वर्षीय महिला पॉजिटिव निकली है| मोहम्मदाबाद के धीरपुर के नगला भूरे निवासी 58 वर्षीय अधेड़, आवास विकास में 35 वर्षीय युवक व 14 वर्षीय किशोर , भोलेपुर में 33 वर्षीय युवक, लोहाई रोड निवासी नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल के पुत्र देवांश अग्रवाल, आवास विकास में 51 वर्षीय महिला, नेकपुर चौरासी में 27 वर्षीय महिला, शहर के मोहल्ला चोभदारान में दो संक्रमित मिले है|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें जेएनआई को बताया कि कुल 21 संक्रमित हो गये है| जिससे संख्या 5 73 हो गयी है | 373 ठीक होकर घर आ गये|  12 लोगों की मौत हो चुकी है| जबकि 188 एक्टिव केस है|