खेत में ईंट डालने के विवाद में महाभारत, कई जख्मी, जबाबी मुकदमा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) खेत में ईंट डालने के विवाद में दो पक्षों में जमकर महाभारत हो गयी| जिसके बाद कई लहुलुहान हो गये| दोनों तरफ से जबाबी तहरीर दी गयी है| पुलिस नें जबाबी मुकदमा दर्ज कर लिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम खंडौली निवासी रितेश कुमार पुत्र कृष्ण पाल सिंह नें ट्राली से ईंट लाकर एक खाली खेत में डाल दी| जिस पर उनके गाँव के ही रघुराज पुत्र रामस्वरूप ने आपत्ति की| जिस पर दोनों पक्षों के जमकर विवाद हो गया| देखते ही देखते जमकर महाभारत हो गयी| लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले| जिसके कई जख्मी हुए| दोनों पक्षों से जबाबी तहरीर दी गयी है| पुलिस पड़ताल कर रही है|
थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार नें बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है| जाँच की जा रही है|