सम्पत्ति से बेदखल करने पर माँ-बहन को उतारा था मौत के घाट

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) घर के भीतर मिली माँ-बेटी की लाश के बाद पुलिस की नींद उड़ा दी थी| घटना के 24 घंटे बाद पुलिस नें आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया| जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया|
शहर कोतवाली के लाल दरवाजा कवाडे वाली गली निवासी 60 वर्षीय रामकली उर्फ राधा व उनकी 35 वर्षीय बेटी लक्ष्मी के शव उनके घर के भीतर बरामद हुए थे| जिसके बाद मृतका राधा की पुत्री किरन देवी पत्नी रामपाल निवासी संगम बिहार नई दिल्ली ने अपने ही भाई विमल उर्फ लालू के साथ ही उसकी पत्नी, ससुर व साले के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था|
घटना की विवेचना प्रभारी निरीक्षक वेदप्रकाश पाण्डेय को दी गयी| विवेचक ने शुक्रवार को आरोपी विमल उर्फ लालू को गिरफ्तार कर लिया| पुलिस के अनुसार उसने घटना करना स्वीकार किया है| आरोपी के पास से पुलिस को एक मृतका का मोबाइल, आलाकत्ल (ईंट), हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली| जिससे लालू नें अपनी माँ रामकली और बहन लक्ष्मी की हत्या कर दी| हत्या का मुख्य कारण माँ रामबेटी के द्वारा लालू उर्फ़ विमल को सम्पत्ति से बेदखल करना बताया गया है|
प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय नें बताया कि आरोपी लालू को आलाकत्ल सहित गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया| जहाँ से न्यायालय आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया|