लोकतंत्र का हत्यारा बताकर फूंका सीडीओ का पुतला

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मुख्य विकास अधिकारी का पुतला फुंककर नारेबाजी की गयी| लेकिन इस दौरान कोबिड-19 के प्रोटोकाल का पालन नही किया गया| ना ही लोग मास्क लगाये थे और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग ही अपनायी गयी|
स्वतंत्र लेबर पार्टी के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष राना सरकार ने अपने साथियों के साथ इटावा-बरेली हाई-वे पर अपने सथियों के साथ एकत्रित होकर मुख्य विकास अधिकारी डॉ० राजेन्द्र पैंसिया का पुतला फुंककर जमकर नारेबाजी की| जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष नें कहा कि राजेपुर क्षेत्र के ग्राम खरगपुर में सीडीओ के शिकायत करनें पर विकास अग्निहोत्री को गिरफ्तार करा दिया| पदाधिकारियों नें सीडीओ पर कई गंभीर आरोप लगायें और उन्हें लोकतंत्र का हत्यारा बताया| वही पुलिस को भी भनक नही लगी| बघार चौकी इंचार्ज रामलखन नें यह कहकर कोई जानकारी होनें से इंकार कर दिया कि जिस जगह पुतला फूंका गया वह उनके क्षेत्र में नही है|
उपाध्यक्ष राम जी अग्निहोत्री, शैलेन्द्र, रोहित व ब्रह्मदत्त शुक्ला आदि रहे|