निरीक्षण के दौरान सीडीओ से झूठी शिकायतें करने में दो युवकों को पुलिस नें दबोचा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: (राजेपुर प्रतिनिधि) मुख्य विकास अधिकारी डॉ० राजेन्द्र पैंसिया के निरीक्षण के दौरान दो युवकों नें झूंठी शिकायतें की| जानकारी होनें पर सीडीओ के निर्देश पर पुलिस नें दोनों को हिरासत में ले लिया| उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर भी दी गयी है|
सीडीओ नें ग्राम सचिवों के साथ बैठक की| जिसमे उन्होंने ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की| उन्होंने निर्देश दिये कि मनरेगा में 8 हजार श्रमिक लगायें जायें| इसके साथ ही उन्होंने कस्तूरबा गाँधी विद्यालय का भी औचक निरीक्षण किया| जिसमे उन्होंने सुंदरीकरण के साथ ही साथ टाईलीकरण कराने के निर्देश दिये| सीडीओ ने सीएचसी का भी औचक निरीक्षण किया| जिसमे उन्हें गंदगी के अम्बार मिले| बीसीपीएम के खिलाफ उन्हें काफी शिकायतें मिलीं| उन्होंने मनरेगा के तहत बाउंड्री बनवाने के निर्देश दिये| सीडीओ नें खरगपुर गाँव का निरीक्षण किया| जहाँ उनसे प्रशांत कुमार पुत्र ब्रह्म प्रकाश व विकास पुत्र कृष्ण कान्त नें ग्राम पंचायत से सम्बन्धित शिकायतें की| उन्हें पता चला कि दोनों युवक आये दिन फर्जी शिकायतें करते रहते है| जिस पर सीडीओ का पारा चढ़ गया| उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की| सीडीओ के निर्देश पर पुलिस नें दोनों युवकों को हिरासत में ले गया| वही सचिव योगेश कुमार नें पुलिस को तहरीर दी| जिससे दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होनें की तैयारी है|
थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार नें बताया कि तहरीर मिल गयी है| आरोपियों का शांति भंग में चालान किया जायेगा|