फर्रुखाबाद में दारोगा सहित 12 और कोरोना पॉजिटिव, 321 हुआ आंकड़ा, थाना सील

Election-2017 कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में शनिवार को 12 और कोरोना पॉजिटिव निकले है| जिससे संख्या 321 हो गयी है|
शनिवार को आयी कोरोना की रिपोर्ट में शहर कोतवाली के लिंजीगंज बाजार में भी 45 वर्षीय व्यापारी कोरोना पॉजिटिव निकला है| पक्का पुल निवासी 33 वर्षीय महिला, शहर के मोहल्ला मछली टोला निवासी 35 वर्षीय युवक, 30 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय पुरुष, शहर की महादेव प्रसाद गली निवासी 38 वर्षीय युवक, मोहम्मदाबाद के ग्राम खिमसेपुर निवासी 26 वर्षीय महिला, राजेपुर निवासी 51 वर्षीय अधेड़ कोरोना संक्रमित निकले है|
शनिवार दोपहर बाद आयी दूसरी रिपोर्ट में चार और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है| जिसमे कमालगंज के गदनपुर देवराजपुर निवासी 52 वर्षीय नगर पंचायत कमालगंज का सफाई निरीक्षक, थाना मऊदरवाजा के ग्राम ढूईयां निवासी 27 वर्षीय युवक व उसकी पत्नी, शहर के गणेश प्रसाद निवासी 63 वर्षीय वृद्धा कोरोना पॉजिटिव आयी है|
राजेपुर थाने के दारोगा भी कोरोना पॉजिटिव, थाना सील
शनिवार को आयी रिपोर्ट में राजेपुर के दारोगा कोरोना पॉजिटिव निकले है| रिपोर्ट आने से पूर्व वह लगातार अपनी डियूटी पर रहे| दारोगा के पॉजिटिव आने से डॉ० प्रमित राजपूत के नेतृत्व में टीम थाने आ गयी| अब थाना सील कर दिया गया है| इसके साथ ही पुलिस कर्मियों के दोबारा कोरोना के सैम्पल लिए जा सकते है| बीते 14 जुलाई को थाने के सभी 47 पुलिस कर्मियों के नमूने लिए गये थे| फिलहाल थाना सील होनें से थाने के बाहर फरियादी भटकते नजर आये|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें जेएनआई को बताया कि जिले में कोरोना का आंकड़ा 321 हो गया है| 213 डिस्चार्ज  हो चुके है| 10 की मौत व 98 सक्रिय मरीज है|