पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट करने पर भड़की सपा

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद: सूबे के पूर्व सीएम व देश के रक्षा मंत्री रहे मुलायम सिंह यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित पोस्ट करने वाले युवक के खिलाफ सपा कार्यवाही के लिए सड़क पर आ गयी| सपा ने एसपी को ज्ञापन देकर युवक के खिलाफ कड़ी क़ानूनी कार्यवाही करने की मांग की है|
सपा के निवर्तमान महासचिव मंदीप यादव के नेतृत्व में सपा पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा के कार्यालय में पंहुचे| इसके बाद उन्होंने एसपी को शिकायती पत्र सौपा| जिसमे आरोप लगाया गया है कि मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य लाभ लेते समय का फोटो पोस्ट कर लिखा गया जल्दी मर| जिसको देखकर सपा में आक्रोश पनप गया| सपा नेताओं नें आरोप के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की| एसपी नें कार्यवाही का भरोसा दिया है|
इस दौरान विवेक यादव सयुस के राष्ट्रीय सचिव विवेक यादव, कोषाध्यक्ष विवेक पाल, पिछड़ा ववर्ग प्रकोष्ठ के निवर्तमान अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, कौशलेन्द्र कुमार उर्फ सानू रहे|