आलू मंडी मार्ग के गड्ढे में कांग्रेसियों ने मारी मछली

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) सरकार के द्वारा गड्डा मुक्त सड़कों कावादा करने के बाद भी किसानों को लाने ले जाने वाली सड़क खस्ता हाल है| प्रतिदिन कोई ना कोई वाहन पलटता या फंसता है| जिससे जाम के हालात भी बनते है| कांग्रेसियों नें इसका नये तरीके से विरोध किया| जिसके चलते उन्होंने सड़क के गड्ढे में सांकेतिक मछली मारकर प्रशासन को चेताया|
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सातनपुर आलू मंडी मार्ग पर पंहुचे| उन्होंने भोपतपट्टी के सामने सड़क पर गड्ढे में सांकेतिक मछली मारकर विरोध दर्ज कराया|  कांग्रेसियों नें कहा कि सातनपुर आलू मंडी एशिया की सबसे बड़ी मंडी मानी जाती है| लेकिन उसको जाने वाला रास्ता वर्षों से खस्ता हाल है| इसी मार्ग से क्षेत्र के लोग नगर में आते जाते है| लेकिन आज हालात यह है कि पैदल भी लोग नही निकल पा रहे है| रिक्शे वाले और ठेली वाले जब सब्जी या अन्य सामान लेकर निकलते है तो उन्हें बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है| सड़क पर गढ्ढे नही तालाब बन गये है| जिला प्रशासन इस तरफ ध्यान दें| नही तो कांग्रेस किसानों के हित में आगे की रणनीति बनायेगी|
उपाध्यक्ष वरुण त्रिपाठी, विधान सभा अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, महासचिव शिवम वाजपेयी, महामंत्री इमरान अंसारी,, अमित गुप्ता आदि रहे|