फर्रुखाबाद में पुलिस कर्मियों सहित 17 कोरोना संक्रमित, 241 हुआ आंकड़ा

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गुरुवार को 17 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है| जिससे अब संख्या 241 हो गयी है| पूरी खबर पढ़े केबल जेएनआई न्यूज पर …
कोरोना पॉजिटिव आयी रिपोर्ट में शहर कोतवाली क्षेत्र के कछियाना मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय युवक पूना से वापस आया था| उसका लिंजीगंज अस्पताल में नमूना लिया गया था| जिसके बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है| शहर के ही मोहल्ला अम्बेडकर नगर निवासी 22 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव निकला है|
थाना कमालगंज के ग्राम जिन्दापुर निवासी 50 वर्षीय ग्रामीण कोरोना संक्रमित निकला है| वह भी पूना से वापस आया था| कमालगंज के ही ग्राम कमोंली निवासी 14 वर्षीय किशोर, कायमगंज के नई कालोनी निवासी 29 वर्षीय महिला, शहर के महावीरपुर निवासी 22 वर्षीय युवक पॉजिटिव निकला है|
इसके साथ ही साथ कायमगंज में एक बैंक कर्मी, 55 वर्षीय अधेड़ और एक युवक भी पॉजिटिव आया है| इसके साथ ही साथ कोतवाली कायमगंज के तीन युवा पुलिस कर्मी भी कोरोना संक्रमित निकलें है| वही चार अन्य जिला प्रशासन की सूची में संक्रमित मरीज है|
जनपद में अब कोरोना का आंकड़ा 241  हो गया है| कुल 148 मरीज ठीक हो गये है| 8 की मौत हो गयी है| कुल 81केस एक्टिव है|